अहिल्याबाई होलकर द्वार का भूमि पूजन किया
मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को अस्पताल तिराहा स्थित अहिल्याबाई चौक पर बनाए जा रहे अहिल्याबाई होलकर द्वार का विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन के दौरान उपस्थित लोगों ने माता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनके सम्मान में बनने वाला यह द्वार समाज को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. देशबंधु, महामंत्री संदीप पाल, दर्शन सिंह, नंद किशोर पाल, नैमिष चंदेल, बबलू पाल धनगर, सुशील पाल,अमित सभासद, आशीष, देवेंद्र पाल, अनुज गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और विकास को लेकर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.