मेरठ, मई 24 -- दौराला के सरधना मार्ग पर मछरी गांव के सामने स्थित एक रिसोर्ट में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में सपा पदाधिकारियों द्वारा विचार गोष्ठी और मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरधना विधायक अपने विचार व्यक्त करते हुए पाल समाज की लगभग 144 मेधावी छात्राओं को साइकिल और दीवार घड़ी वितरित कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सपा विधायक अतुल प्रधान, पाल महासभा अध्यक्ष कृपाल सिंह, विनय पाल प्रमुख, नरेशपाल के साथ संयुक्त रूप से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सपा विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुनना और समाधान कराना है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा और जनकल्याण की प्रती...