बहराइच, जून 19 -- बहराइच, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के तत्वाधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस भवन सभागार में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण किया गया। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सुशासन, जनसेवा और धार्मिक सहिष्णुता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अनेक ऐतिहासिक कार्य किए तथा देशभर में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं एवं जनोपयोगी निर्माण कार्यों को बढ़ावा दिया। उपाध्यक्ष रवि कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और नारी नेतृत्व की सशक्त प्रतीक थीं। उनका जीवन आ...