अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण
बुलंदशहर, मई 31 -- लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर पंड्रावल दोराहे पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण शिकारपुर विधायक पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर पहासू से निकली बाइक रैली पड्रावल दोराहे पर पहुंची। इस दौरान विधायक अनिल शर्मा ने निजी कोष से लगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने उनके जीवन एवं उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, नारी सशक्तिकरण और सुशासन का प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.