बदायूं, जनवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। मणिकर्णिका घाट प्रकरण को लेकर स्थानीय जिले में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। घटना को लेकर देशभर के गडरिया समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है, जो विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे पाल, बघेल, धनगर, ग्वाला, हटकर आदि। समाज की मांग की कि अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़ने वाले तथा घाट पर बने मंदिरों को क्षति पहुंचाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। मंगलवार को शहर के मालवी आवास पर वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने एवं मंदिरों को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में पाल, धनगर व बघेल समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया तथा पैदल मार्च निकालकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीएम को सौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.