लखनऊ, अगस्त 12 -- लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि 13 अगस्त के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश भर में आयोजन करके उन्हें श्रद्धांजलि देगा। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को पत्र लिखकर व्यापक स्तर पर आयोजन के निर्देश दिए हैं।

अहिल्याबाई होलकर का योगदान प्रकाश पाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने देशभर के अनेक तीर्थस्थलों और मंदिरों का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कराकर सनातन संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं, माल्यार्पण, संगोष्ठियां और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम होंगे। भाजपा पिछड़ा मोर्चा कार्यकर्ता लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, संघर्ष,...