अयोध्या, अप्रैल 4 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की डॉ. स्वाति सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या में मंदिरों, घाटों और धर्मशालाओं का निर्माण नहीं, बल्कि धार्मिक जीवन को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण में होल्कर बाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बातें डॉ. स्वाति ने शनिवार को अवध विवि आवासीय परिसर स्थित अहिल्याबाई होल्कर गर्ल्स हॉस्टल में मिशन शक्ति अभियान- फाइव के तहत व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता कही। कार्यक्रम की थीम भारतीय संस्कृति के उत्थान में अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई सिर्फ एक शासक नहीं थीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की सच्ची संरक्षिका के रूप में आज भी प्रेरणा देती हैं। संचालन छ...