कौशाम्बी, मई 28 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई, रविवार को दोपहर 2 बजे रामनाथ महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) गुंगवा का बाग, चायल में कार्यक्रम आयोजित होगा।विधायक पूजा पाल ने क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों, युवाओं व कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही ईंधन बचत व वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सामूहिक वाहन व्यवस्था (कार पूलिंग) अपनाने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...