वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विप्र समाज काशी के तत्वावधान में गंगा दशहरा का पर्व मंगलवार को भव्य तरीके से मनाया गया। इस दौरान अहिल्याबाई घाट पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में मां गंगा का शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 51 बटुकों द्वारा दुग्धाभिषेक किया गया। प्रारम्भ में कार्यक्रम संयोजक विप्र समाज काशी के अध्यक्ष डॉ.पवन शुक्ला के संयोजन में वैदिक आचार्य उदितनारायण मिश्रा के आचार्यत्व में बटुक ब्राह्मणों ने षोडशोपचार पूजन किया। इसमें गंधाक्षत पुष्प के साथ केशर का प्रयोग किया गया। नैवेद्य, फल इत्यादि चढ़ाने के पश्चात 51 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा घाट वैदिक मन्त्रों से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- विप्र समाज ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक पूजन के उपरांत विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म मे...