प्रयागराज, मई 31 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी सोनू के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर वृंदा प्रसाद अनाथ आश्रम में निराश्रित बच्चों के बीच दैनिक जरूरत की सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों को नहाने का साबुन, शैम्पू, वाशिंग पाउडर, तेल, मंजन, ब्रश, कपड़ा धोने का साबुन सहित अन्य उपयोगी सामान उपलब्ध कराया गया। साथ ही सभी बच्चों को मैंगो जूस भी पिलाया गया। इस अवसर पर कृष्णा केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, रोशनी अग्रवाल, अजय अग्रहरि, अशोक गुप्ता, उमा लाल पाण्डेय, गौरव गुप्ता, योगेंद्र बिंद ने बच्चों की सेवा में सहयोग प्रदान किया। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक यह भी पढ़ें- लोकमाता अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण की मिशाल कायम की यह भी पढ़...