पाकुड़, मई 30 -- पाकुड़। लोकमाता और पुण्यश्लोक की उपाधि से सम्मानित न्यायप्रिय शासिका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती गुरुवार देर शाम जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सह महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत शामिल हुए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक ऐसी महान नारी थीं जिनका जीवन हर भारतीय को प्रेरणा देता है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि एक महिला भी कुशल प्रशासक, धर्मनिष्ठ शासक और प्रजावत्सला माता हो सकती है। उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है। आज भी इंदौर में उनकी स्मृति में अनेक स्मारक, विश्वविद्यालय और संस्थान स्थापित हैं। उनकी जीवनगाथा नारी शक्ति, आत्मबल और सेवा भाव की जीती-जागती मिसाल है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.