गिरडीह, फरवरी 23 -- गांडेय अंचल की अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घुमकर ग्रामीणों को बच्चा चोर अफवाह के प्रति जागरूक किया । इस क्रम में अहिल्यापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर बाजार, सलैया, फुलझरिया , कोलडीह , कोरियाद, लछुडीह , बुधुडीह घसको समेत विभिन्न गांवों में भ्रमण करके माईक के द्धारा एलाउंस करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया । इस क्रम में पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों और गलत सूचनाओं के आधार पर कई जगहों पर निर्दोष लोगों को 'बच्चा चोर' बताकर भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध दिखे तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें । कानून को अपने हाथ में न लें । बिना सत्यापन के बच्चा चोरी स...