अहिल्यापुर: ग्रुप लोन नहीं चुकाने पर व्यक्ति ने की आत्महत्या
गिरडीह, मई 25 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी गांव स्थित हरिजन टोला में रविवार शाम फांसी के फंदे में लटक कर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक रसनजोरी गांव के हरिजन टोला निवासी 45 वर्षीय मितन दास है। घटना की सूचना मिलने पर अहिल्यापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक मितन दास का वर्तमान समय में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह चार अलग -अलग कंपनियों से ग्रुप लोन भी ले चुका था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहने के कारण वह ग्रुप लोन का किश्त नहीं चुका पा रहा था जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। रविवार शाम वह अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूर स्थित एक पेड़ में रस्सी के सहारे झूलकर अपनी जिंदगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.