अहिरौली बाजार क्षेत्र की पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हाल
कुशीनगर, जून 21 -- पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर अहिरौली बाजार थाने की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों एवं दिव्यांगों से मिली। टीम ने उनके घर पहुंच कर कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्ग दर्शन प्रदान किया। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध एवं दिव्यांग नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधित उपायों की जानकारी दी। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.