हरदोई, मार्च 27 -- टड़ियावां। अहिरोरी कस्बे में स्थित सिद्ध स्थान बाबा भूतनाथ मंदिर, महर्षि मंगलगिरि आश्रम में श्रद्धा और उत्साह के बीच 80 फीट ऊंचा ध्वज स्थापित किया गया। समिति पदाधिकारियों और भक्तों ने बाबा भूतनाथ को समर्पित इस 80 फीट ऊंचाई पर लगे ध्वज की लंबाई 5 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर बताई गई है। धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। ध्वज के खंभे को रेडियम से सजाया गया है। इससे यह रोशनी पड़ने पर रात के अंधेरे में भी चमकता रहेगा और दूर से ही आकर्षण का केंद्र बनेगा। साथ ही मंदिर परिसर में बाबा भूतनाथ का नया बोर्ड भी लगाया गया है, जो लाइटों से जगमगाता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.