हरदोई, अप्रैल 5 -- अहिरोरी। प्रशासन के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से राशन वितरण शुरू होना था, लेकिन अहिरोरी ब्लॉक में व्यवस्थाएं अभी पटरी पर नहीं आ सकी हैं। ब्लॉक की अधिकांश राशन दुकानों तक समय से खाद्यान्न न पहुंचने के कारण वितरण कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। ब्लॉक में कुल 87 राशन दुकानें संचालित हैं, जिनमें से 5 अप्रैल तक केवल 8 से 10 दुकानों पर ही राशन पहुंच पाया है। पूनिया टोला, कबूलपुर, दिघिया, भीठादान और विक्टोरियागंज समेत कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही आपूर्ति हो सकी, जबकि करीब 70 से 80 दुकानों पर अब तक खाद्यान्न नहीं पहुंचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...