फतेहपुर, अप्रैल 8 -- औंग। ई-बसों की सेवा बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। घंटों इंतजार के बाद ओवरलोड वाहनों में सफर करने के बावजूद अधिक पैसा क्षेत्र के लोगो को खर्च करना पड़ रहा था। लेकिन अहिरवां से चौडगरा के लिए ई-बसों का संचालन शुरू होने के बाद लोगो को खासी राहत मिल सकेगी। यात्रियों की सुविधा के द्रष्टिगत परिवहन विभाग ने अहिरवां कानपुर से चौडगरा के मध्य ई-बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी दिखाई दे रही है, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस सेवा के शुरू होने से जहां प्रदूषण कम हो सकेगा वहीं दैनिक यात्रियों को भी आवागमन में राहत मिल सकेगी। दरअसल दैनिक यात्रियों के साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों को अब तक डग्गामार ओवरलोड वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। जिसस...