मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के बूढ़ी गंडक नदी से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान अहियापुर के नाजिरपुर निवासी राजेश कुमार का पुत्र आदर्श राज के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आदर्श राज मूलरूप से शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव का रहने वाला था। वर्तमान में उसके परिवार के लोग नाजिरपुर में रहते है। आदर्श पिछले दो वर्षों से दिल्ली में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। यह भी पढ़ें- अहियापुर से लापता छात्र का बूढ़ी गंडक में मिला शव पिता की तबीयत खराब रहने के कारण वह करीब 10 दिन पहले मुजफ्फरपुर आया था। बत...