मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाने की पुलिस ने जगदंबानगर के पास से मादक तस्कर विक्की कुमार को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ नगर-एक विनीता सिन्हा के अनुसार, मंगलवार को हुई कार्रवाई में आरोपित के पास से 21.81 ग्राम स्मैक, दो डिजिटल तराजू, चार मोबाइल, 24,919 रुपये नकद, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।पूछताछ में विक्की ने कबूल किया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई वर्षों से स्मैक की खरीद-बिक्री का धंधा कर रहा था। उसका पूर्व में भी तीन कांडों में आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी विक्की जेल जा चुका है। नई बरामदगी को लेकर अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- अहियापुर में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 25 हजार नकद बरामद यहां से उसे न्यायिक हिरासत ...