मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर। संगम घाट के पास मंगलवार को एक युवक का शव ट्रेन की पटरी के पास से मिला। युवक के सिर पर गंभीर जख्म हैं। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि आशंका है कि किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को परिजनों के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रख दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...