मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में अहियापुर थाना पुलिस ने दादर और पुलिस लाइन के बीच वाहन जांच अभियान चलाया गया।मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने पर आसपास की कई गलियों और दुकानों में एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने कई दुकानों की तलाशी ली। कुछ स्थानों पर आगे दुकान और पीछे झोपड़ीनुमा कमरे होने की सूचना पर भी जांच की गई। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े संदिग्ध लोग मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हथौड़ी में वाहन चालकों का काटा चालान एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले में विभिन्न स्थान...