मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल-अखाड़ाघाट रोड में एक मार्केट के निकट बाइक सवार बदमाशों ने महिला ऊषा ठाकुर के गले से सोने का मंगलसूत्र, ढोलना व जितिया झपट लिया। उसके पुत्र सतीश कुमार ने अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह मूलरूप से सीतामढ़ी जिला के बेला थाना के नरंगा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में शेखपुर में किराये के मकान में रह रहे हैं। पांच मई को रात आठ बजे उसकी मां व पत्नी जीरोमाइल से शेखपुर स्थित आवास पर पैदल आ रही थी। इस दौरान एक मार्केट के निकट बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने मंगलसूत्र व अन्य गहने झपट लिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार बदमाश महिला से जेवर छीन कर फरार, पुलिस छानबीन में जुटी इसके बाद दोनों जीरोमाइल गोलंबर की ओर भाग निकले। यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कै...