मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में पुराने जीरोमाइल चौक के पास के एक मोहल्ले में रविवार रात बिजली तार पोल से टूटकर जमीन पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से कई राहगीर बाल-बाल बचे। तार टूटने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी। करीब दो घंटे के बाद बिजली बंद कर तार को हटाया गया। उसके बाद आवागवन सुचारु हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...