मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर के पुनास झारखंड चौक से कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर की ठोकर से घायल 20 वर्षीय विक्की कुमार की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी। ठोकर बुधवार को लगी थी। इसके बाद इन्हें मेडिकल में दाखिल कराया गया था। वे पुनास गांव के निवासी रामईश्वर राम के पुत्र थे।युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने गांव में ही ट्रैक्टर मालिक के दरवाजे पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया गया।परिजनों ने पुलिस को बताया विक्की बाइक से जा रहा था। उसी दौरान मिट्टी लोड ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से आकर ठोकर मार दी। अहियापुर थानाध्यक्ष सरत कुमार ने बताया सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। गांव में हंगामा की सूचना मिली थी। ट्रैक्टर जब...