मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाने की पुलिस ने झपटमार गिरोह के शातिर अरिवंद राय को बखरी में खदेड़कर गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से भागने के दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। वह छींट भगवतीपुर मोहल्ले का निवासी है। पूछताछ में उसने अपने कई साथियों का नाम बताया है। दो दिन पहले अहियापुर में महिला से चेन छिनतई को अरविंद और उसके साथ ने ही अंजाम दिया था। कई अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है। अरिविंद राय का पुराना आपराधिक इतिहास है। पूर्व में वह जेल भी जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.