मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना के राजा पुनास गांव में गुरुवार की सुबह दरवाजे पर खेल रही डेढ़ साल की मासूम रुक्मिणी कुमारी को कुत्ते ने नोचकर मार डाला। बच्ची के शरीर पर कुत्तों के दांत से दर्जनों गहरे जख्म आए। घटना को लेकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। मासूम के पिता मुकेश कुमार सहनी ने बताया कि रुक्मिणी दरवाजे पर खेल रही थी। घर के लोग भी आसपास में ही थे। इसी दौरान अचानक पांच से छह आवारा कुत्ते आ धमके। बच्ची को नोचते हुए खींचकर खेत की ओर ले गए। परिवार के लोगों ने देखा तो डंडा लेकर दौड़े। तब तक बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी। परिवार के लोग उसे गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच लेकर भागे। हालांकि, रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।40 लोगों पर हमला कर चुके हैं कुत्तेमुकेश ने बताया कि एसकेएमसीएच में डॉक्टर बोले कि...