मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अहियापुर में छापेमारी कर एक घर से भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की है। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। घर में एक बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद थे, जो पूरी तरह से दिव्यांग थे। वे न तो चल पा रहे थे न ही ठीक से बोल पा रहे थे। छानबीन में पता लगा कि स्थानीय धंधेबाजों ने शराब स्टाक की थी। यहां से 26 कार्टन शराब जब्त की गई है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दिव्यांग की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। स्थानीय धंधेबाजों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा पंकज मार्केट के समीप से नीरज कुमार को 8.640 लीटर शराब, राजेपुर से प्रभाष पासवान को एक लीटर देसी शराब, मनियारी पुरुषोत्तमपुर से सुनील दास को 12 लीटर देसी शराब, औराई सिमरी से श्याम कुमार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.