मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी पटियाश इलाके में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए दर्जनभर होटलों में छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र के कुछ होटलों में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके आधार पर विशेष टीम का गठन कर अहियापुर थाना पुलिस ने बखरी पटियाश इलाके के विभिन्न होटलों में दबिश दी। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...