मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, खगड़िया। खगड़िया के सदर अस्पताल परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में गुरुवार को 36 वर्षीया जीएनएम भवानी कुमारी का पंखे में फंदे लगाकर खुदकुशी कर ली। अहियापुर थाना के शहबाजपुर गांव निवासी दिव्य प्रकाश की पत्नी थी। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। हालांकि, पति से उसका विवाद चल रहा था। भवानी का मायका बेगूसराय में है। वह लोहियानगर वार्ड 28 निवासी नंद कुमार सिंह की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार, भवानी अपने क्वार्टर में अकेले रहती थीं। उसके मायके वाले लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन वह रिसीव नहीं कर रही थी। इसके बाद परिजन शाम में सदर अस्पताल परिसर स्थित उसके स्टाफ क्वार्टर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजे को तोड़कर भीतर गई। तब पंखे से शव लटकता मिला। घटनास्थल पर कई स्वास्थ्य अ...