पटना, दिसम्बर 24 -- बरनवाल समाज के आदि पुरूष महाराज अहिबरन की जयंती 26 दिसंबर को बरनवाल भवन न्यास परिसर कदमकुआं में मनाई जाएगी। शुभारंभ सुबह सात बजे गायत्री हवन और नौ बजे बरनवाल भवन से शोभायात्रा निकालकर होगी। यात्रा में महाराजा अहिबरन की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर शहर में भ्रमण कराया जाएगा। बरनवाल भवन न्यास के अध्यक्ष विजय कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह यात्रा बरनवाल भवन से शुरू होगी, जो पीरमोहानी, साहित्य सम्मेलन, नाला रोड, दिनकर गोलंबर से वापस न्यू एरिया कदमकुआं, कांग्रेस मैदान, मृत्युंजय मंदिर के सामने से होते हुए वापस बरनवाल भवन पहुंचेगी। शोभा यात्रा में बरनवाल समाज की बेटियां रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर घोड़े पर सवार रहेंगी। हाथ में स्लोगन लिखे तख्तियों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा। मौके पर न्यास क...