लखनऊ, मार्च 20 -- लेसा के अहिबरनपुर उपकेंद्र से शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे योगी नगर, मूंगफली मंडी, सब्जी मंडी, सीएसडीएस कॉलोनी प्रभावित रहेंगे। दारूलशफा उपकेंद्र सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान अम्बेडकर महासभा, कैपिटल सिनेमा, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। ऐबट रोड उपकेंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे हाता ख्वाजा शौहर, चुटकी भंडा, तिलपुरवा सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...