लखनऊ, मार्च 9 -- राजधानी में मंगलवार को अहिबरनपुर, जीटीआई, कपूरथला, निराला नगर, पुरनिया और गोमतीनगर सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान ट्रांसफार्मर व फीडर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के रेती मोहल्ला में सुबह 10 से 11.30 बजे तक बंद रहेगा। जीटीआई उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा। इससे संतोषी माता मंदिर, सुनार वाली गली, ग्रेन मार्केट प्रभावित रहेगा। कपूरथला उपकेंद्र के सेक्टर-ए, सेक्टर-बी, सेक्टर-ई, अलीगंज, एलडीए मार्केट, चंद्रलोक कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। निराला नगर उपकेंद्र सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे विवेकानंदपुरी कॉलोनी, रामकृष्ण मार्ग, महानगर रेलवे क्रॉसिंग और आईटी चौराहा प्रभावित रहेगा।...