बरेली, मार्च 16 -- रामनगर। श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांतिधारा के बाद स्वर्ण कलशों से भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया। रथयात्रा मुख्य मंदिर से चौबीसी मंदिर तक निकाली गई। संजय जैन परिवार इस अनुष्ठान में नमनकर्ता के रूप में शामिल रहा। इसके बाद भक्ति आराधना शुरू हुई, जिसमें श्रृद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। यहां कमेटी अध्यक्ष विनोद बिहारी, प्रबंधक ओमप्रकाश और सह-प्रबंधक हेमपाल आदि ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.