बांदा, मार्च 30 -- बदौसा संवाददाता। सोमवार को कस्बे में भगवान महाबीर जयंती के अवसर पर जैन समाज के अनुयायियों ने कस्बे में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान पूरा कस्बा अहिंसा परमोधर्मा और जियो और जीनो दो जैसे उदघोष से गूंज उठा। यात्रा के दौरान महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर डीजे की धुन में जैन समाज के बच्चे, युवक, महिला, बच्चो ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में भाग लिया। उत्साह से कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली। व्यापार मंडल बदौसा के अध्यक्ष नवीन जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। बताया कि भगवान महावीर स्वामी के बताए मार्ग सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा, और सद्भावना के संदेश को प्रसारित किया। बताया कि महावीर का यही पैगाम था कि सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचे। अशोक जैन ने बताया कि भगवान महाव...