मुंगेर, जनवरी 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर महामानव को नमन किया गया। नगर के झील पथ स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षक मनोज कुमार सिंह के निजी कोष से स्थापित पूज्य बापू और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा स्थल के समीप विद्यालय के शिक्षक, शिक्षाविद एवं गणमान्य लोगों ने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धा भाव से नमन किया। इस अवसर पर एचएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. रामचरित्र सिंह, विद्यालय के शिक्षक उमाशंकर सिंह, शत्रु आर्य, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रो. रामचरित्र प्रसाद सिंह ने सत्य, अहिंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.