वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर सोमवार को शहर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया। श्री दिगंबर जैन समाज काशी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान महावीर का स्वागत किया और 'अहिंसा परमो धर्म:' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। मैदागिन स्थित बिहारीलाल दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान महावीर स्वामी की अष्टधातु की प्रतिमा को सुसज्जित गज रथ पर चांदी की नलकी में विराजमान किया गया। रथ के आगे-पीछे चल रहे श्रद्धालु गीतों और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। शोभायात्रा नीचीबाग, चौक, ठठेरी बाजार और सोराकुआं जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए ग्वालदास साहू लेन स्थित पंचायती जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.