नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जो सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव रखता है, वही वास्तव में भगवान महावीर के इन शाश्वत सिद्धांतों के साथ उनके बताए मार्ग पर चलता है। अहिंसा की शक्ति मानवता की सर्वोच्च शक्ति है। उक्त बातें दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को रोहिणी में श्री दिगंबर जैन महासभा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महावीर जयंती केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि आत्मनिरीक्षण और अपनी अंतरात्मा को परखने का एक दिव्य आह्वान है। भगवान महावीर ने यह सिद्ध किया कि सच्ची वीरता तलवार की धार में नहीं, बल्कि अपने मन को जीतने और क्रोध, लोभ एवं अहंकार पर विजय प्राप्त करने में निहित है। उन्होंने कहा कि अहिंसा कायरता नहीं, बल्कि साहस का शिखर है।विधानसभा अध्यक्ष ने 'अनेकांतवाद' (वि...