ललितपुर, जनवरी 2 -- श्री प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जी में नववर्ष का स्वागत अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में हुआ। यहां श्रद्धालुगणों ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके बेहतर भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर आचार्यश्री उदारसागर जी महाराज ने कहा कि अहिंसा, सत्य और करुणा को जीवन में अपनाने से कल्याण होगा। धार्मिक आयोजन आचार्यश्री 108 उदारसागर जी महाराज, मुनिश्री उपशांतसागर जी ससंघ के पावन सानिध्य तथा क्षेत्र निर्देशक ब्रह्मचारी जय निशांत जी के निर्देशन में आयोजित हुए। आयोजन में क्षेत्र कमेटी, गुरुकुलम् के शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रात्रिकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक व भावपूर्ण पाठ हुआ। भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवा...