चक्रधरपुर, मई 15 -- सोनुवा। गुदड़ी प्रखंड के सुदूर देवां ग्राम में बिरसाइत समाज का तीन दिवसीय 38वां धर्म दिवस शुक्रवार को सामूहिक प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के तीसरे अवतार बिरसा आबा (रान्दो बरजो) की प्रतिमा का सांसद ने अनावरण किया। बताया गया कि बिरसा आबा ने क्षेत्र में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने का काम किया था। बिरसाईत समाज के लोगों ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एवं उनके अवतार बिरसा आबा का बताया रास्ता लोगों को सादा जीवन जीने की प्रेरणा देता है। मौके पर धर्म संचालक बिरसा मुंडा और धर्म दादा रामाय मुंडा ने बिरसा आबा की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही बिरसाईत समाज और क्षेत्र की समस्याओं पर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निदान की मांग की। स...