गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी के प्रतिरोध का ट्रिगर प्वाइंट अहिंसा था। किसी भी क्रांति का ईंधन जनसहभागिता होती है। इसके लिए हम रणनीति बनाते हैं। गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में यही ईंधन उपलब्ध कराया। गांधी प्रयोगधर्मी व्यक्ति थे। यह बातें पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त मुख्य परिचालन प्रबंधक रणविजय सिंह ने शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कही। प्राचार्य डॉ. यूपी सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ उत्तरीय, एवं स्मृतिचिन्हभेंटकर किया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यार्थियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: एसपी कॉलेज बीएड संकाय में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम यह भी पढ़ें- ...