गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम। एसपीआर रोड स्थित एक अहाते पर देर रात बर्फ लेने को लेकर विवाद हो गया। अहाता बंद होने के समय एक व्यक्ति वहां बर्फ लेने पहुंचा था। कर्मचारियों द्वारा मना करने पर बात इतनी बढ़ गई कि करीब पांच युवकों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित अंकुश कपाही निवासी सेक्टर-14 को अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अंकुश की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। मामले में जांच की जा रही है। क्लब के डांस फ्लोर पर 15 लोगों का हमलामारपीट की दूसरी घटना एक क्लब के डांस फ्लोर पर हुई। पीड़ित मनोज वशिष्ठ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्लब में डांस कर रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महिला समते15 लोगों ने उन पर ...