फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-3 स्थित शराब ठेके के साथ बने अहाते के मैनेजर आदेश की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर-52, गुरुग्राम निवासी रितीक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की मृतक के साथ पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और मैनेजर के साथ मारपीट की। इसी दौरान रितीक ने आदेश कुमार पर ईंट से वार किया था। मामले में एक किशोर सहित आठ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना का विवरण पुलिस प्रवक्ता के अनुसार औरैया, उत्तर प्रदेश निवासी सुमित ने थाना सेक्टर-8 पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई आदेश कुमार सेक्टर-3 फरीदाबाद स्थित शराब ठेके के साथ बने अहाते में मैनेजर के तौर पर काम कर...