फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। अपराध शाखा, ऊंचा गांव टीम ने सेक्टर-तीन में अहाता प्रबंधक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के झाड़सा गांव की इंद्रा कॉलोनी निवासी अभिषेक और रोहित के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि 14 अप्रैल को सेक्टर-तीन स्थित सामुदायिक केंद्र में उनकी भांजी की शादी का आयोजन था। रात लगभग 12:00 बजे अभिषेक और उसका भांजा सामुदायिक केंद्र के बराबर में ठेके पर शराब लेने के लिए आए थे, लेकिन शराब ठेका बंद था। यह भी पढ़ें- शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल उन्होंने ठेका के साथ बने आहते...