देवघर, अगस्त 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम जलार्पण और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर देवघर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार अहले सुबह एसपी प्रवीण पुष्कर ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर व रूट लाइन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- एसपी ने कांवरिया रूट व अस्थायी ओपी का किया निरीक्षणसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान एसपी ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं की व्यवस्था देखी। रूट लाइन की सुचारु संचालन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा तैनाती, प्रवेश व निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को सतर्क रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।...