कटिहार, मार्च 15 -- कटिहार, वरीय संवाददाता चैत माह की शुरुआत के साथ ही शनिवार की अहले सुबह कटिहार जिला घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। मगर 12 बजे के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी गयी।आमतौर पर चैत माह में तापमान बढ़ने लगता है और सुबह का मौसम साफ रहता है, लेकिन इस बार अचानक कोहरे और हल्की धूलभरी धुंध ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा की गति 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।रविवार को आंशिक बारिश की संभावनारविवार को हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में आंशिक बदलाव आ सकता है। कोहरे और बदलते मौसम का असर खेती पर भी पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय गेहूं, मक्का और सब्जी की ...