मुरादाबाद, जून 25 -- क्षेत्र में तेंदुए की दहशत अभी भी कायम है। तेंदुए के कारण ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है। सबसे पहले मादा तेंदुआ व उसके तीन शावक सनाई गांव में देखे गए थे। उसके बाद अनेकों स्थानों पर उन्हें देखा गया। अब अहरौला गांव में बाइक पर जा रहे हैं भाई बहन पर तेंदुए ने हमला कर दिया, इससे पहले एक अन्य व्यक्ति पर भी हमला किया था। जो बिना इलाज के घर चला गया। दोनों भाई बहन को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। बिलारी के गांव अहरौला निवासी कल्लू का बेटा नेत्रपाल सिंह व उसकी बहन पुष्पा बाइक पर सवार होकर अपने दूसरे भाई की बाइक में तेल खत्म होने पर पेट्रोल देने के लिए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में तेंदुए की दहशत! कहीं युवक पर हमला, कहीं गांव में घुसा शाम 8:30 बजे के करीब ब...