मिर्जापुर, फरवरी 28 -- अहरौरा। क्षेत्र के दुर्गाजी मंदिर पर शुक्रवार को खदान मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के प्रधान महासचिव और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अहरौरा क्षेत्र में संचालित खनन पट्टा में मशीनीकरण से क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। धूल उड़ने से प्रदूषण फैल रहा है। खनन में मशीनीकरण तत्काल बंद किया जाए, जिससे मजदूरों को रोजी-रोटी मिल सके। साथ ही उन्होंने मनरेगा के पुराने प्रारूप को लागू करने की मांग की। कहा कि जीराम जी योजना में मजदूरों का हित सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को सम्मानजनक काम मिले और मजदूरी की गारंटी हो, शिक्षा और स्वास्थ्य सबके लिए समान रूप से उपलब्ध हो। खनन में अराजकता और प्रदूषण पर रोक लगाई जाए।...