मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। अहरौरा नगर पालिका के चौक बाजार वार्ड के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने रविवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवाकर अन्यत्र फेंकवा दिया। वहीं, सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को भी हटवा दिया गया। मोहल्ले में सफाई कराने के बाद नाली के आसपास चूना का छिड़काव कराया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है, जिससे अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर चौक बाजार वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने वार्ड के लोगों की समस्याओं को 26 फरवरी के अंक में 'बंदर-मच्छर बने वार्ड के ब्रांड एबेसडर' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कह...