मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- मिर्जापुर। टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर गुरुवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. शिव कुमार पटेल का कहना है कि अहरौरा व अष्टभुजा में टोल प्लाजा को हटाने और 20 किलोमीटर के रेंज के अंदर रहने वाले लोगों को फ्री पास दिए जाने की मांग को लेकर धरना जारी रहेगा। डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं हो जाएगा। तब तक धरना चलता रहेगा। जिले के सांसद, विधायक और अधिकारियों की मिली भगत से जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है।वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश के नेता सुनील पांडेय ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पत्र सौंप कर धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, छोटे खान, गुलाब चंद्र पांडेय, शशि भूषण दुबे, दीप चन्द्र जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.