अमरोहा, जनवरी 23 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता के निर्देश पर अमरोहा नगर पालिका शहर से थोड़ी दूर अहरोई गांव में श्वान आश्रय स्थल का निर्माण करा रही है। शहर की सड़कों पर घूमते आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग शेल्टर होम भिजवाया जाएगा। इसमें कुत्तों के टीकाकरण, बंध्याकरण, चिकित्सा व भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी। ईओ डा.बृजेश कुमार ने बताया कि एबीसी सेंटर अगले हफ्ते तक शुरू करा दिया जाएगा। इसमें कुत्तों के टीकाकरण, बंध्याकरण, चिकित्सा व भोजन आदि की व्यवस्था के लिए अलीगढ़ के जीव दया फाउंडेशन से अनुबंध किया गया है। लोगों को जल्द ही आवारा कुत्तों से निजात मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...